शिवा रावत, उमराली जिला स्वास्थ्य समिति अलीराजपुर के सहयोग से आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति के द्वारा एकजुट संस्था के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे है। सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन कार्यक्रम की पूरी टीम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश ढोके के निर्देशानुसार उदयगढ़ एवं सोंडवा विकासखंड में कोविड.19 टीकाकरण महा अभियान में अपना सहयोग प्रदान कर रही है इनके द्वारा दोनों विकास खंडों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही टीकाकरण केंद्रों पर समुदाय के लोगों को प्रेरित करके बुलाकर लाना और टीकाकरण करवाना केंद्र पर रजिस्ट्रेशन कार्य में सहयोग करना केंद्र पर वैक्सीन की उपलब्धता में सहयोग करना टीकाकरण कार्य संपन्न होने के बाद ऑनलाइन एंट्री मेंसहयोग करना अगला टीकाकरण किस जगह पर रहेगा। इसके बारे में जानकारी गांव के लोगों को उपलब्ध करवाना साथ ही आशा कार्यकर्ता आशा सहयोगी और सेहत सखी के साथ मिलकर गर्भवती महिलाओं को इस कोरोना का हाल में संस्थागत प्रसव करवाने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है इस कार्य में मधुकर शर्मा जिला समन्वयक उदयगढ़ विकासखंड रुखसार शेख, रमेश मेढा,सोंडवा विकासखंड से कुशल तोमर चेनसिंग सिंगाड का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। Post navigation साध्वी निखिलशीलजी के वर्षावास में होंगी कई आराधनाएं, 23 जुलाई से प्रारंभ होगा वर्षावास पूर्व विधायक प्रतिनिधि के भाई कैलाश अरोड़ा का निधन नगर में शोक की लहर