नगर में सुन्नी मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा हजरत मुहम्मद मुस्तुफा सल्ललाहो अलैहेे वसल्लम (स.अ.व.) की आमद बड़ी धूमधाम से जलसे का आयोजन छोटी मस्जिद के समीप से किया गया। इस दोरान सभी मुस्लिम भाईयों द्वारा पैगंबर साहब की आमद की एक दूसरे को गले मिलकर बधाईयां दी। समाजजनों ने नाते पढ़ एकजुट होकर कोमी एकता का संदेष दिया। साथ ही जुलुस में घोड़ों पर सवार नन्हे नन्हें बच्चों द्वारा धार्मिक ध्वज अपने हाथों में लिये दिखाई दे रह थे। उक्त जलसा नगर के मुख्य-मुख्य मार्गों से निकाला गया जिसमें भण्डारी चोराहा, बस स्टेण्ड, आजाद चोक, सैलानीपुरा, कुम्हार मोहल्ला, नयापुरा आदि जगह से निकाला गया। जलसे का इस्तकबाल बस स्टेण्ड पर मुस्लिम युवाओं ने दूध-कोल्ड्रिंक पिलाकर व पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इसी के साथ कुम्हार मोहल्लें में सर्वपंथ समादर मंच के अध्यक्ष सलीम कादरी परिवार द्वारा जलसे का इस्तकबाल किया तथा नयापुरा में नूर मोहम्मद, रेखा आपा द्वारा जलसे का इस्तकबाल किया व तबर्रूक भी बांटा गया। इसी के साथ ही नगर में बोहरा समाज द्वारा दाउदी बोहरा मस्जिद के समिप जलसे का इस्तकबाल किया तथा निज़ामे मुस्तफा कमेटी के सदर का स्वागत शाॅल ओढ़ाकर किया। इस अवसर पर हाजी मुस्तफा खान कादरी, मुबारिक अली सैयद, साजिद अली सैयद, वसीम खान, सलीमभाई जामदार, रोशन खान, नत्थेखान, अल्ताफ हुसैन, अनामत खान, सद्दाम खान, हसन खाँ, नाहर खां वसीम खाँ, फिरोजभाई, रफ़ीक खाँ, ज़ाकीर खान, समसुद्दीन मकरानी, मखलुद्दीन मकरानी, हुसैन खान, तोसिफ शैरानी, रहीम शैरानी (पत्रकार) शाहरूख, सादिक भाई, हाफिज भाई आदि जलसे के दोरान मोजूद थे। उक्त जानकारी जिया उल हक् कादरी ने दी।
Trending
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
Prev Post