झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर के प्रमुख किराना व्यापारी गिरधारी लाल अग्रवाल, मधुसुदन अग्रवाल और घनश्याम अग्रवाल की माताजी नारायणी बाई शंकरलाल अग्रवाल उम्र 99 वर्ष का रविवार शाम को निधन हो गया। नारायणीबाई अंतिम संस्कार पंपावती नदी के तट पर सोमवार सुबह 10 बजे किया जाएगा। नारायणी देवी स्व.वासुदेव अग्रवाल और ओमप्रकाश अग्रवाल की काकी थी, इनके निधन पर नगर में शोक का माहौल है तथा गणमान्य नागरिकों ने इनके धार्मिक कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। Post navigation मरीजों को फल वितरित कर मनाया आचार्य तुलसी का जन्मदिन बीमारी ने पसारे पांव, स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराई: दवाई वितरण के लिए अलग काउंटर खोलने की मांग