मयंक विश्वकर्मा @ आम्बुआ हिंदू संस्कृति का पर्व होली इस बार कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया शासन प्रशासन के निर्देशानुसार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्थानीय पंचायत प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के तहत शाम 8 बजे स्थानीय पुजारी के पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया। ग्राम पंचायत आम्बुआ की सरपंच (प्रधान) वर्षा जुवान सिंह रावत ने बताया की कोरोना महामारी के कारण शासन प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ आज 28 मार्च की शाम स्थानीय पुजारी ने विधिवत पूजा आदि के साथ होलिका दहन किया। दहन स्थल पर कस्बे की महिला पुरुषों ने भी पूजा-अर्चना की तथा सुख समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की विशेष पर सभी ने कोरोना नामक बीमारी के जीवाणुओं को होलिका की अग्नि में नष्ट होने की कामना की सामाजिक दूरी के साथ होली की शुभकामनाएं दी। Post navigation नाबालिग रेप पीडिता के साथ उसके ही परिजनों ने की अमानवीयता ; दुष्कर्मी के साथ रस्सी से बांधकर निकाला जुलूस; 2 एफआईआर दर्ज भगोरिए में गुजरात व मप्र राज्यों की लोक संस्कृति का दिखा रंग; जिकां अध्यक्ष पटेल और विधायक पटेल ने निकाली आकर्षक गेर