आजाद बलिदान दिवस पर सम्मान समारोह व पुष्पांजलि कार्यक्रम थांदला (निप्र) अमर शहीद चंद्रशेखर “आज़ाद” की 90 वी पुण्यतिथि पर आज थांदला में तहसील पत्रकार संघ व आज़ाद भूमि परिवार द्वारा महिला कोरोना योद्धा व समाजसेवियों का सम्मान समारोह तथा श्रद्धांजलि समारोह का कार्यक्रम रखा गया है । प्रातः 9 बजे तहसील पत्रकार संघ कार्यालय परिसर में स्थापित आज़ाद प्रतिमा पर क्षेत्र के पत्रकार, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक माल्यार्पन कर श्रद्धांजलि देंगे । शाम 4 बजे नगर के आजाद चोक चौराहे पर आयोजित सम्मान समारोह में महिला कोरोना योद्धाओ जिसमे स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग व नगर परिषद की महिला कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा । इस अवसर पर नगर की सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवियों का भी सम्मान किया जाएगा । सम्मान समारोह में क्षेत्र के सांसद श्री गुमानसिंह डामर, भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीत विश्वास सोनी व नगर परिषद अध्यक्ष श्री बनती डामर शिरकत कर कोरोना योद्धाओ का सम्मान करेंगे । Post navigation जिला टीकाकरण अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचकर कोरोना वेक्सीन के दूसरे सत्र का निरीक्षण किया जनजाति विकास मंच खण्ड टोली ने माँ सबरी की जयंती मनाई