सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी खरडूबड़ी में वर्तमान में चोरों के हौसले बुलंदी पर हैं। बीती रात खरडूबडी के माल फलिया निवासी ग्रामी रमेश पिता भावसिंग मेडा के घर को चोरों ने निशाना बनाया है जिसमें चांदी के आभूषण करीब पांच किलो एवं बीस हजार नकदी थे , जिसे ले जाने में सफल रहे। चोरों ने शनिवार की रात्रि में करीब 1 बजे रमेश मेड़ा की घर की पिछले दीवार खोदकर उसमें रखी एक पेटी चुरा ले गए। इस पेटी में कपडे के अलावा कीमती चांंदी के आभूषण और नकदी रखे थे। चोरों की आवाज सुनकर फरियादी रमेश की आंखे खुल गई और उसने आसपास के लोगों को मदद के लिए पुकारा, लेकिन चोर रात में अंधेरा का लाभ उठाकर रफुचक्कर हो गए। गांव वालों ने पीछा भी किया लेकिन नाकामयाब हुए। फरियादी रमेश मेड़ा की रिपोर्ट पर पुलिस कोतवाली ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया तथा घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और पुलिस ने मुखबिर सक्रिय किए हैं, पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे। Post navigation बामनिया में फिर से कोरोना की दस्तक ; यह एरिया बनेगा कंटेन्मेंट झोन जेईई मेंस व नीट परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने के रहेगी नि:शुल्क वाहन व्यवस्था