रक्षित मोदी@छकतला

आगमी 9 अगस्त को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी देश व दुनिया के 192 देशों के साथ ही साथ आदिवासी बाहुल्य जिला अलीराजपुर में भी आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले में दो बड़े आयोजन सोंडवा एव जोबट में आयोजित होना सुनिशचित किया गया है।जिसकी आम राय पिछले माह 30जून को जिले स्तर कि बैठक का आयोजन स्थानीय फतेह क्लब ग्राउण्ड में जिलेभर से आये कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित बैठक में हो चुका है।
उक्त बैठक में लिए गए निर्णयों को धरातल पर मूर्त रूप देने हेतु रविवार को सोण्डवा में बैठक का समय 10 बजे से एव जोबट में बैठक का समय दोपहर 3 बजे से निर्धारित किया गया है। इन ब्लाक स्तर की बैठक में कस्बे स्तर पर चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की जायेगी। साथी साथ  वर्तमान समय मे शासन की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सहायता राशि, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि में आ रही कागजी दस्तावेज एवं विद्यार्थी वर्ग को हो रही एडमिशन एवं छात्रवृत्ति आवास भत्ते के साथी साथ अन्य प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुवे आगामी भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। इसलिए आयोजन समिति समाज के हर तब्के के साथी के साथ ही जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों/कर्मचारियों किसानो,युवाओं ये आग्रह करती है कि इस बैठक में समिलित होकर बैठक को सफल बनायें।

 

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *