फिरोज खान, ब्यूरो चीफ आलीराजपुर। 9 अगस्त को कांग्रेस विश्व आदिवासी दिवस मनाएगी । इस दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा आएंगे । इसी दिन भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान आदिवासी नेता व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया और बाला बच्चन भी आयेंगे। गौरतलब है की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने 9 अगस्त पर विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी और अवकाश भी घोषित किया था । बाद में भाजपा की सरकार बनने पर इस अवकाश को स्थगित कर दिया गया था। Post navigation एसपी ने पुलिस की खुफिया टीम की मीटिंग ली जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर मिली ऐतिहासिक जीत, विजय जुलूस निकाला