झाबुआ लाइव डेस्क। श्रीरामशरणम् समिति सेमरोड (बोलासा) के द्वारा 4748 पुरूष व 3341 महिलाओं सहित कुल 8089 व्यक्तियों ने ली रामनाम की दीक्षा ली। यह जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर और सचिव विनोद गेहलोत ने बताया कि गुरूवार को प्रात: 6:43 बजे यज्ञ की पूर्णाहूति व सत्संग भवन का मंगल प्रवेश हुआ। श्रीरामशरणम् सत्संग भवन का उद्घाटन तीन दिवसीय समारोह के तहत 1 करोड़ 43 लाख 10 हजार श्रीराम नाम का पावन जाप हुआ 10 दुर्गा सप्तशती के पाठ हुए। दीक्षा दो पालियों में हुइ। इस दौरान सैलाब में मौजूद रहकर हजारों साधकों ने भंडारे का लाभ लिया। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर व सचिव विनोद गेहलोद ने नवीन श्रीरामशरणम् सेमरोड के निर्वाण, उद्घाटन व दीक्षा को सफल बनाने मे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगी साधको, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मिडिया, प्रशासन व राम नाम के साधको का हृदय से आभार व्यक्त किया। Post navigation संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की नहीं हुई सुनवाई खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की इच्छा मृत्यु की मांग लापरवाही के कारण बीआरसी संजय सिकरवार अपने मूल विभाग के लिए कार्यमुक्त