पियुष चन्देल, अलीराजपुर
====
आज के इस होम-वर्क युग में गणित के आधारभुत सिद्धांतो से दूर होते जा रहे बच्चों के लिए विशेष 07 दिवसीय बेसिक गणित का नि:शुल्क प्रशिक्षण अलीराजपुर के असाडा राजपूत समाज के पूर्व अध्यक्ष, शिक्षाविद एवं समाजसेवी श्री अरविन्द गेहलोत द्वारा दिया जाएगा।
जिसमें बच्चों को आने वाली कक्षाओं में गणित को समझने में सहायक ट्रिक्स सिखाई जाएगी।
जिससे जीवन भर बच्चे को “गणित-विषय” को समझने में सहायता प्राप्त होगी ।उक्त प्रशिक्षण कक्षा 5 – 8 वीं तक के बच्चों के लिए ही होगा। ये प्रशिक्षण 15/5/2019 से प्रातः 8-10 बजे तक राजपूत समाज भवन अलीराजपुर में दिया जाएगा। प्रशिक्षण के सहयोगी एडवोकेट राहुल परिहार ने बताया की इच्छुक पालकगण मोबाइल नम्बर 9575007846 (योगेश सोलंकी) तथा 9425485961 (राहुल परिहार) पर संपर्क कर प्रशिक्षण के लिए अपने बच्चे का स्थान सुनिश्चित कर सकते है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *