राज सरतालिया, पारा

 रविवार को आरएसएस ने नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पथ संचलन किया जिसमे नगर के साथ – साथ क्षेत्र से आये सेकड़ो स्वयं सेवक उपस्थित थे। केशर बाग स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से प्रातः 11 बजे निकले पथ संचलन में स्वयं सेवक अपनी गणवेश पहने संघ गीत “मातृ भूमि के गान से गूंजता रहे गगन” गाते चल रहे थे। एक ही ताल पर निकले इस पथ संचलन को देखने की नागरिको में सुबह से ही काफी उत्सुकता थी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की नगर उपखण्ड ईकाई द्वारा जिला संगठन के निर्देशानुसार शिशु मंदिर से निकला यह पथ संचलन सदरबाजार, बोरी रोड, कुम्हार मोहल्ले,इमली चौक, राम मंदिर गली और बस स्टैंड के बाद नयापुरा होते हुए पुनः सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा। आरएसएस द्वारा निकाले गए इस पथ संचलन का नगर में कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। संचलन के पश्चात उपस्थित स्वयं सेवको को जिला शारीरिक प्रमुख कैलाश मालीवाड ने बोद्धिक दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाथुराम प्रजापत ने की। संघ की प्रार्थना एवं राष्ट्र वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर संघ के जिला कार्यवाहक राजेश डावर, खंड कार्यवाहक पुनम गामड के साथ सौकड़ों स्वयं सेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *