पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया रायपुरिया थाने के गाँव जामली में करीब डेढ़ माह से चोरो ने गाँव के लोगो को परेशान किया हुआ है।गाँव मे रोजाना चोरो की उपस्थिति दर्ज हो रही है। चोर अब तक मंदिर समेत करीब चार जगहों को अपना शिकार बना चुके है ।चोरो से परेशान लोगो ने त्योहार छोड़ करीब 100 लोगो ने आकर रायपुरिया थाने में ज्ञापन दिया व परसो एक घर को निशाना बनाने आए चोर गस्त वालो को देख भागने में अपना मोबाइल गिरा गए थे उसे थाने में जमा करवा कर जल्द से जल्द चोरो को पकड़ने की मांग करी ।थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने गाँव के लोगो को कहा रायपुरिया एरिया बहुत बड़ा है और रायपुरिया सहित आसपास के गांवों में आये दिन आ रहे है चोर पर जप तक पुलिस के पास कोई सुराग नही मिलता तब तक पुलिस भी क्या कर सकती है।अब पुलिस के पास सुराग मिल गया है में तत्काल मोबाइल ट्रेस करवा कर एक दो दिन में कॉल डिटेल निकलवाकर चोरो को पकड़ उनपर करवाई करूँगी। साथ ही थाना प्रभारी ने लोगो को यह भी कहा की आप लोगो को ओर भी कोई सुराग मिले तो पुलिस की मदद करे हम किसी का भी नाम ओपन नही करेंगे। Post navigation खेतों में लहलहा रही फसलों को रौंदकर किया माही नहर का कार्य, किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप की भरमाई की मांग अचानक नदी में बाढ़ आने से महिला बही, हुई मौत