दाहोद से ब्यूरो चीफ राजेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट दाहोद शहर के चाकलिया रोड पर स्थित अंडरब्रिज के पास सामने से आ रहे कालमुखी ट्रक की चपेट में आ जाने से 21 वर्षीय आशास्पद युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार शहर के चाकलिया रोड पर स्थित अंडर ब्रिज के पास राजस्थान के निवासी 21 वर्षीय युवती तबीयत खराब होने के चलते चाकलिया रोड पर कोई अस्पताल में उपचार हेतु आई थी।अस्पताल से लौटते समय अपने गांव वापस जाने के लिए रोड के किनारे पर खड़ी थी तभी सामने से आ रहे कालमुखी ट्रक ने युवती को चपेट में ले लिया जिससे उसके सिर तथा शरीर पर जानलेवा छोटे आने से युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया था वहां उपस्थित लोगों ने इस घटना की जानकारी दाहोद शहर पुलिस को करते ही दाहोद शहर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर 108 को बुलाकर इस युवती के शव को पी.एम. हेतु जिला सरकारी चिकित्सालय में भेज कर फरार ट्रक चालक के खिलाफ इस घटना संबंधी एफ़आईआर करने की कार्यवाही शुरू की। गौरतलब हो कि जिला कलेक्टर के सुबह 8:00 बजे से शाम के 8:00 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाता हुआ नोटिफिकेशन कई साल पहले जारी किया गया है किन्तु शहर में भारी वाहन बेरोकटोक आ जा रहे हैं कुछ ही समय पहले स्वामी विवेकानंद सर कल पर एक बुजुर्ग महिला को ट्रक ने अपनी चपेट में लिया था जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई थी अभी 4 दिन पहले चाकलिया अंडर ब्रिज के पास अज्ञात ट्रक ने एक एक्टीवा चालक को भी अपनी चपेट में लिया था सद भाग्य से उसकी जान बच गई थी और आज फिर एक आशास्पद युवती कालमुखी ट्रक की चपेट में आ जाने से उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई अगर जिला प्रशासन कलेक्टर श्री द्वारा जारी किये गये नोटिफिकेशन का मुस्तैदी से अमल किया जाए तो कई लोगों की जान इन कालमुखी ट्रकों के तोतिग पहियों के नीचे आने से बच जाएगी इसमें कोई दो राय नहीं है Post navigation विवादों मे “आंबुआ थाना इंचार्ज” ; एसपी ले सकते है स्पष्टीकरण भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैलेंडर का घर-घर जाकर किया वितरण