अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा में थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब से भरी 407 वाहन नंबर एमपी 45 जी 0706 को पकड़ कर एक आरोपी को धरदबोचा। चंद्रशेखर आजाद नगर थाने के थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने मुखबिर की सूचना पर उदयगढ रोड से आ रही बड़ीकरेटी में घेराबंदी कर 407 वाहन में करीब 65 पेटी विस्की सहित एक आरोपी नगरिया को धरदबोचा। जब्त की गई 65 पेटी अवैध शराब की कीमत करीब 4 लाख 68 हजार व वाहन का मूल्य के करीब 3 लाख आंका गया। आजाद नगर पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस अवैध शराब की भरी गाड़ी की घेराबन्दी करने में थाना प्रभारी कैलाश चौहान, एफएसआई ललित बैरागी, प्रधान आरक्षक प्रवीण, आरक्षक अनिल व स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation आयुक्त सहकारिता से चर्चा के बाद मप्र को-ऑपरेटिव बैंक कर्मियों ने किया एकजुटता का प्रदर्शन पुलिस ने दो चोरियों का किया पर्दाफाश – 12 लाख का माल जब्त आरोपी पुलिस हिरासत में