झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर के निष्ठावान दृढ़ निश्चिय मिलनसार शिक्षक परशुराम चौधरी का सोमवार को निधन हो गया। पेटलावद मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार उनके पुत्र भरत चौधरी,महेंद्र चौधरी और उनके पोता ने मुखाग्नि दे कर किया। इस मौके पर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। रामशरणम के माध्यम से उनके धर्म जागरण को ऐतिहासिक बताते हुए जीवनभर के लिए यादगार बताया गया। चौधरी जी नगर परिषद वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद कमलेश लाला चौधरी के बड़े पिता थे। Post navigation धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन, जमकर हुई वाहनों की खरीदी एसडीएम पंचोली ने फटाखा व्यावसायियों के लाइसेंस चेक किए