जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना अंतर्गत आज ग्राम राजवाट के अवास्या फलिया की रहवासी 22 वर्षीय महिला रीना पति कैलाश का शव फांसी के फंदे पर झुलते मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला ग्राम खरपाई से कुछ समय पहले राजवाट आई थी व महिला ने आत्महत्या के पहले चांदी के आभूषण पहन लिए, घटना के समय घर पर कोई नहीं था। मृतका का पति रिक्श चालक है। नानपुर पुलिस थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर ने बताया कि उक्त महिला के शव को नानपुर स्वस्थ केंद में पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। महिला ने आखिरकार क्यों फांसी लगाई है इसकी पुलिस जांच कर रही है। Post navigation छात्रवृत्ति नहीं मिलने से परेशान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन शिक्षकों के पास आ रहे जालसाज के कॉल शिक्षिका ठगी का शिकार, अकाउंट से उड़ाए ₹50000