फिरोज खान, अलीराजपुर चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस ने करीब एक वर्ष से फरार चल रहे इनामी फरारी बदमाश को आज धरदबोचा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस थाने में धारा 34(2), 46 आबकारी एक्ट में फरार आरोपी धुंधा पिता सज्जनसिंह डावर निवासी आमझिरी थाना आम्बुआ करीब एक वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहा था और जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसपी विपुल श्रीवास्तव ने द्वारा दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। एसपी विपुल श्रीवास्तव, एएसपी सीमा अलावा एवं एसडीओपी एमएल मोरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पीके मुवेल द्वारा टीम गठित कर आर दिलीप, मुकेश अमिलयार ने मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी मुवेल, प्रआर ऋषिसिंह रवाना हुए और आरोपी धुंधा डावर को अलीराजपुर के सिनेमा चौराहा से गिरफ्तार कर न्याायालय में पेश किया। Post navigation श्रावण पर्यन्त अखंड अभिषेकात्मक अतिरुद्र 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन का आयोजन पांच वर्षों से फरार 302 के आरोपी को पुलिस टीम ने गुजरात के कोलीथड से किया गिरफ्तार