विपुल पंचाल, झाबुआ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अतंर्गत उभयलिंगी व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु झाबुआ जिले ने पहल करते हुए 21 सिंतम्बर को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में पहचान पत्र का वितरण कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उभयलिंगी (ट्रांसजेण्डर)समुदाय के नसीम जान, आलिया जान, रीटा जान और रमीला जान को पहचान पत्र के साथ-साथ खाद्यन्न सुरक्षा योजना 2013 अंतर्गत पात्रता पर्ची का वितरण भी किया गयाए अब तक जिले में 7 उभयलिंगी-ट्रांसजेण्डर को पहचान पत्र जारी किये जा चुके हैं। उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर जेएस बघेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्वार्थ जैन, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उप संचालक सामाजिक न्याय दिनेश वर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एलएस डोडिया, सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी निधी ठाकुर आदि मौजूद थे। Post navigation इंद्रदेव की उपस्थिति में धूम धाम के साथ हुआ श्री मद भागवत कथा का समापन पेसा कानून लाने वाले दिवंगत सांसद दिलीप भूरिया को किया याद, पुष्पांजिल अर्पित कर दी श्रद्धांजलि