विपुल पंचाल@झाबुआ

आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम  ने आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था देवझिरी के मैनेजर के निवास कथित ऑफिस रतलाम  निवास व देवझिरी संस्था पर सुबह 6 बजे से छापे मार कार्रवाई शुरू की।आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था देवझिरी को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थी, जिसके बाद आज लोकायुक्त पुलिस ने एक साथ चार जगह छापेमारी की है । देवझिरी आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था व झाबुआ में संचालित कथित ऑफिस व माल टोडी में मैनेजर के निवास स्थान व रतलाम में भी एक घर बताया जा रहा। मैनेजर भारत हाडा के मकान में एक साथ इस तरह से चार जगह लोकायुक्त पुलिस ने छापेमारी की है। छापामार कार्रवाई जारी है।  इंतजार है आगे की इस कार्रवाई में लोकायुक्त की टीम को क्या सुराग हाथ लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *