वीरेन्द्र बसेर, घुघरी आज उप स्वास्थ्य केंद्र मठमठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर विशेष कोरोना वेक्सिनेशन महाअभियान के अंतर्गत 250 कोरोना टीको का लक्ष्य रखा गया था जिसमे पूरे 250 टीको को लगाकर 100% लक्ष्य पूर्ण किया गया इस अभियान में संकुल प्रभारी भीमसिंह कटारा,मांगीलाल गरवाल,कैलाशचंद पाटीदार,पप्पू मेड़ा, मदनलाल गामड़,व क्षेत्र के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा साथ ही सेक्टर सुपरवाइजर दीपक बसेर सीएचओ आशा परमार ,एएनएम निर्मला परमार,सरपंच नानूराम भूरिया, सचिव, रोजगार सहायक माड़िया भूरिया ,आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का भी विशेष सहयोग रहा आज के इस वैक्सीनेशन महा अभियान में हिम्मतगढ़ की एक 95 वर्षीय महिला जो कि बुजुर्ग के साथ साथ विकलांग भी है का भी टीकाकरण किया हनुमंतिया पंचायत में भी हुआ 100% वैक्सीनेशन इसमें सरपंच मुन्नालाल सचिव ईश्वर लाल गुर्जर आदि का सहयोग रहा Post navigation सीमित संसाधन के चिकित्सकीय सेवा में अपना फर्ज मुस्तैदी से निभाने वाले डॉ परस्ते का हुआ स्थानांतरण, दी विदाई अणु पब्लिक स्कूल ने दिया प्रकृति प्रेम का अनोखा उदाहरण, बच्चों से बनवाए मिट्टी के गणेशजी, किया पुरस्कृत एवं विधिवत विसर्जन