झाबुआ Live के लिए मुकेश परमार की EXCLUSIVE रिपोर्ट । झाबुआ जिले की कल्याणपुरा पुलिस ने कल दोपहर ” रुनखेडा” गांव से 1998 के नन कांड का 10 हजार का ईनामी सजायाफ्ता रेपिस्ट ” पीदिया” पिता मुणिया ” को गिरफ्तार करने लिया है । झाबुआ के एसपी महेशचंद्र जैन ने पुलिस कंट्रोल रुम मे आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस मे अभी अभी पीदिया को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया । एसपी ने बताया कि पीदिया 2006 मे पेरोल पर आया था ओर फिर फरार हो गया था जिस पर इसके विरुद्ध इंदोर के एमजी रोड थाने पर फरार होने के मामले मे एफआईआर भी दर्ज की गयी थी ओर डीआईजी द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था ओर पीदिया करीब 11 साल से फरार चल रहा था । एसपी ने बताया कि पीदिया तलवार लेकर रुनखेडा मे आतंक मचा रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा । एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया कि एएसपी रचना भदोरिया के नेतृत्व मे थाना इंचाज॔ कल्याणपुरा ओर चोकी प्रभारी अंतरवेलिया ने इसे पकड़ने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । एसपी ने सभी को बधाई देते हुए पुलिस टीम को पुरुस्कार देने की घोषणा की । Post navigation पत्रकार चतुर्वेदी के हमलावरों पर कार्रवाई को लेकर सर्वब्राह्मण युवा संगठन ने सौंपे कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन बूथ मेेंं अनुपस्थित होने पर तीन के खिलाफ करवाई