पियुष चन्देल अलीराजपुर अलीराजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र भिंडे ने बताया सचिव माशि मण्डल भोपाल के निर्देशानुसार वर्ष की कक्षा 12 वीं की पूरक परीक्षा 3 जुलाई एवं कक्षा 10 वीं की परीक्षा 4 जुलाई से प्रारंभ होकर 12 जुलाई तक आयोजित होगी। उक्त परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा जिले के 6 विकासखण्ड मुख्यालय पर स्थित विद्यालयों में आयोजित होगी। उन्होंने समस्त परीक्षार्थी से आह्वान किया है कि वे अपने-अपने प्रवेश-पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हों। इस संबंध में समस्त प्राचार्य एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया जिले में 6 परीक्षा केन्द्रों के माध्यम से कक्षा 10वीं में 1290 एवं कक्षा 12वीं में 1148 विद्यार्थी उक्त परीक्षा में सम्मिलित होंगे। Post navigation जिला क्रीडा परिसर हेतु चयन टेस्ट 6 जुलाई को दिनभर मशक्कत कर आधारकार्ड बनाने को मजबूर ग्रामीण