झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेन्द्र पंचाल की रिपोर्ट- ग्राम काकनवानी में बीच बाजार में सार्वजनिक शुद्ध पेयजल हैंडपंप के पास एवम् रहवासियो क्षेत्र व कन्या छात्रावास के पास अवैध रूप से मटन शॉप खुल रहे है जिसमे ग्रामवासियों को परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है। इसको लेकर काकनवानी के युवाओं द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार का आवेदन दिया गया था और इन्हे हटाया गया था जो की यह पुन: वापस मटन शॉप शुरू कर दिया गया और गांव के लोग परेशान है। आज फिर से ग्राम के युवाओं ने काकनवानी थाना प्रभारी कौशल्या चौहान को आवेदन सौंपा जिसमें बताया कि हैंडपंप के समीप मटन शॉप को हटाया जाए ताकि लोगों को साफ-स्वच्छ जल पीने के मिल सके। Post navigation मरीजों को फल-बिस्किट बांट मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन खेड़ा सोसाइटी के 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल करेंगे मतदाता