रितेश गुप्ता, थांदला

हिंदू युवा जनजाति संगठन द्वारा थांदला नगर के आजाद चौक पर पूर्व सांसद एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन किया गया व कांतिलाल भूरिया के विरोध में जमकर नारेबाजी की। संगठन के युवाओं को कहना है कि कांतिलाल भूरिया ने आदिवासी समाज एवं उनके आराध्य देव श्री राम एवं उनके भक्तों का अपमान किया है कांतिलाल भूरिया ने एक बयान के दौरान श्री राम मंदिर के लिए जो निधि संग्रहित की जा रही है उसे दारू पीकर उड़ाया जा रहा है ऐसा आरोप ऐसा आरोप निजी संग्रहण कर्ताओं पर लगाया था। । जिसके विरोध में हिंदू युवा जनजाति संगठन के युवाओं द्वारा कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *