==
अजय मोदी @ वालपुर
==

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम में हायर सेकेंडरी स्कूल वालपुर का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 69 % रहा संदीप अनारसिंह 500 में से 430 अंक प्राप्त कर संस्था स्तर पर प्रथम रहे । कक्षा 12वीं कला संकाय का परीक्षा परिणाम 70% रहा वहीं विज्ञान संकाय का परिणाम 100% रहा विज्ञान संकाय में सम्मिलित 37 विद्यार्थियों में से 4 विद्यार्थी प्रथम तथा 33 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए 12 वी मे मनेश दरियावसिंह 500 में से 328 अंक प्राप्त कर संस्था स्तर पर प्रथम रहे। विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर संस्था प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की उक्त जानकारी प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र कटारा द्वारा दी गई।

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *