शान ठाकुर, पेटलावद शनिवार को रक्षाबंधन एवं विश्व आदिवासी दिवस के दिन लगातार पेटलावद सिविल अस्पताल में दुर्घटनाएं दर्ज की गई। बीते 05 से 06 घंटों के भीतर पेटलावद क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई है तो वहीं 13 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में अरविंद कटारा निवासी पिपलीपाड़ा, बबलू मुनिया निवासी बोलासा एवं एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। वही 3 लोगो को गंभीर स्थिति होने पर रेफर किया गया है। और 10 लोगो को पेटलावद सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी दुर्घटना अलग-अलग स्थानों पर हुई है। वही थाना क्षेत्र के ग्राम अजब बोराली मे कान्हा मेड़ा नामक व्यक्ति को घर के बाहर सांप ने काट लिया, जिससे उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। Post navigation 72 घंटे में डकैत गैंग को पुलिस ने पकड़ा तो नगरवासियों ने पुलिस अधिकारियों का कर दिया सम्मान गोविंद कुंवर की स्मृति में कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास करडावद में पलंग सेट भेंट किए