अलीराजपुर Live के लिए ” फिरोज खान बबलू”की रिपोर्ट ।

गुजरात के खेडा जिले मे बीती मध्यरात्रि को हादसे का शिकार हुए अलीराजपुर जिले के आजादनगर थाने के तीन गांवों के 13 मृतकों के शवों को अब से थोडी देर पहले पैतृक गांवों मे लाया गया है अलीराजपुर जिला प्रशाशन ने अपने अधिकारियों को खेडा भेजा था । 8 घायलों का उपचार गुजरात मे जारी है इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान ने राहत राशि का एलान विधायक माधोसिंह डावर की अनुशंशा पर किया है प्रत्येक मृतकों के परिजन को एक एक लाख रुपये ओर गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये ओर साधारण घायलों को 25 हजार रुपये सहायता का एलान किया गया है । गोरलतब है कि अलीराजपुर विधायक नाहरसिंह चोहान ओर जोबट विधायक माधोसिंह डावर घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गये थे ओर घायलों के इलाज के साथ साथ मृतकों के जल्दी पीएम का इंतजाम भी दोनों विधायकों ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *