जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर थाने के अंतर्गत एक वृद्ध महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फाटाबावड़ी की 55 वर्षीय महिला लाली पति इंदरसिंह अपने खेत में जाते समय तालाब देख हाथ पैर धोने गई थी की अचानक मिट्टी में पैर खिसलने से लबालब भरे तालाब में जा गिरी और तालाब में पानी अधिक होने के चलते महिला डूब गई। लालीबाई को डूबता देख उसके पुत्र केडिया ने देखा व घटना की जानकारी परिजन को दी, लेकिन जब तक परिजन तालाब पर पहुंचकर महिला लालीबाई को निकालते तब तक उसकी मौत हो गई। नानपुर स्वस्थ केंद्र पर पीएम कर लाश परिजनों को दी गई। वही नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया घटना कल शाम 5 बजे की है। ) Post navigation शिक्षक यदि समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हो मुझे कॉल करे : विधायक मुकेश पटेल मुलेसिंह चौहान के निधन से ग्राम में पसरा मातम