वीरेन्द्र बसेर, घुघरी मठमठ हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य भीम सिंह कटारा सेवानिवृत्त हो गए हैं। सेवानिवृत्त पर विद्यालय परिसर ने उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी इस दौरान शिक्षक साथियों ने 42 साल की सराहनीय कार्य काल की प्रशंसा की स्मृति स्वरूप उपहार भी भेंट किया गया पूरे गांव में ढोल के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें सरपंच नानुराम भूरिया रमेश चंद गुर्जर पवन गुर्जर आदि ने साल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की प्रशंसा की इस अवसर पर बीआरसी सीताराम रायपुरिया, प्राचार्य बर वेट नितिन परमार, प्राचार्य जामली मुकेश पाटीदार , उपस्थित थे संकुल की तरफ से मांगीलाल गरवाल,मनोज सिनम ने अभिनन्दन पत्र साल श्रीफल,भेट किया कार्यक्रम का संचालन कैलाश चंद्र पाटीदार ने किया आभार मांगीलाल गरवाल ने माना इस अवसर पर संकुल के समस्त शिक्षक उपस्थित थे Post navigation दीपक भूरिया के नेतृत्व में कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित 100 भाजपाई कांग्रेस में हुए शामिल “सेवा समर्पण अभियान”के तहत भाजपाइयों ने किया पौधारोपण