भूपेंद्र नायक, पिटोल

पिटोल के हवेली मोहल्ला में शनिवार दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक हवेली के राजा गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया गया जिसमें शोभायात्रा में गुजरात के लोकप्रिय आदिवासी गायक कलाकार वीके भूरिया और उसकी टीम के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई।

मेघनगर के बाल गणेश ढोल ताशा पार्टी द्वारा भी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को नाचने के लिए विवश किया साथ में गुजरात बड़ौदा के मिकी माउस ने बच्चों को खूब मनोरंजन किया भगवान के लिए झाबुआ से मंगाई गई शानदार बग्घी में सवार होकर गणपति बप्पा ने पूरे पिटोल नगर में भ्रमण किया। इस शोभायात्रा मेंपीटोल मे भीड़ इस प्रकार थी हजारों की संख्या में शामिल होकर पिटोल के आसपास के ग्रामीण अंचल के लोगो ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लिया यह आयोजन हवेली मोहल्ला के लबाना समाज के युवा लोगों द्वारा किया जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *