Skip to content
Fri. Nov 27th, 2026
होम
झाबुआ
थांदला
पेटलावद
रानापुर
बामनिया
आलीराजपुर
कट्ठीवाडा
चंद्रशेखर आजाद नगर
जोबट
सोंडवा
राजनीति
प्रशासन
अपराध
आप की ‘सरकार’
धार्मिक
हवाई पट्टी पर हुई लूट का पर्दाफाश, दो लुटेरे माल समेत पुलिस गिरफ्त में
झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट-
थाना कोतवाली पुलिस झाबुआ ने 4 जनवरी को फरियादी प्रियंका पिता मोहरसिंह जादोन निवासी कालीदेवी अपने कजीन भाई विजय गवली के साथ अल्टो कार सीखने के लिए हवाई पट्टी ग्राम मोहनपुरा झाबुआ में गई थी। जहां घात लगाए बैठे दो लुटेरों ने दोपहर ढाई बजे प्रियंका के गले की सोने चेन व पर्स में रखे दो हजार रुपए व 1 विवो कंपनी का मोबाइल वी-7 व विजय गवली का मोबाइल, विवो कंपनी का मॉडल वी-3 लूट कर भाग निकले। लूट का मामला थाना कोतवाली पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद एसपी महेशचंद जैन के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना से आम्बाखोदरा निवासी राजू पिता सकरिया मावी उम्र 24 वर्ष को पकडक़र पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी राजू ने अपना जुर्म कबूल किया और अपने साथी नारू पिता तोलिया पारगी का लूट में संलिप्त होना बताया। आरोपी राजू से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल विवो वी-3 बरामद किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लूट का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी आरसी भास्करे, उपनिरीक्षक अंजिल श्रीवास्तव, उनि पल्लवी भाबर, सउनि अनिल तोमर, प्रआर प्रवीण पाल, आर संदीप का सराहनीय सहयोग रहा।
You missed
आलीराजपुर
नशीले पदार्थों की खेती की सूचना देने वाले पटवारी और कोटवार को मिलेगा 10 हजार रुपये का नकद इनाम
November 26, 2026
Editor CB Live
उमराली
माँ सर्वेश्वरी सिद्ध कालिका माता मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, माता को लगाया 56 भोग
November 26, 2026
Editor CB Live
Desk टीम
झाबुआ
मां त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में संविधान दिवस का आयोजन
November 26, 2026
Editor CB Live
जोबट
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोबट में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस
November 26, 2026
Editor CB Live