आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- श्री हरि संघ जिला इकाई द्वारा बसंत पंचमी पर्व पर बंगाली समाज ने भव्य आयोजन कर पूजा-अर्चना की बाद में समाज के लोगों ने रक्तदान किया। बंगाली समाज के अध्यक्ष बंकिम मंडल एवं पलाश विश्वास ने बताया कि अलीराजपुर जिले के सभी बंगाली समाज के लोग बसंत पंचमी पर समाधी स्थल परिषद पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रात: 7 बजे से कुलदेवी की पूजा-अर्चना कर हवन किया गया। साथ ही सिविल अस्पताल की टीम को आमंत्रित कर समाजजनों द्वारा बीस यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। यह हमारे समाज द्वारा प्रथम प्रयास है। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल, डॉक्टर प्रमेय रेवाडिय़ा, बृजेश खंडेलवाल, सुनील गुप्ता एवं रक्त डोनेशन की टीम उपस्थित थी। Post navigation शॉर्ट सर्किट से कपास के गोडाउन में लगी आग मोनीबाबा सत्संग समिति-दाहोद रामरोटी सेवा के आयोजित सामूहिक विवाह में 18 जोड़ों का हुआ विवाह