अशोक बलसारा सीबी लाइव संपादक

श्रावण मास के पावन अवसर पर बह रही धर्म गंगा में मध्यप्रदेश के पेटलावद तहसील के बनी में हरिहर आश्रम पर एक भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें एक माह में 1100000 शिवलिंग की स्थापना कर पूजन अर्चन अभिषेक किया जा रहा है इसी तारतम्य में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग की राष्ट्रीय इकाई की टीम ने यहां पर पहुंचकर चल रहे इस अनुष्ठान में भाग लेकर पूजन अर्चन कर अभिषेक का पुण्य लाभ लिया इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र मिश्रा राष्ट्रीय महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष अछिता भट्ट राष्ट्रीय जन संपर्क अधिकारी शेषनाग शुक्ला एवं महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश मिश्रा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार मध्य प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक बलसोरा प्रदेश महिला इकाई के प्रदेश अध्यक्ष गंगा गोयल प्रदेश सचिव रेखा भूरिया प्रदेश उपाध्यक्ष धापू बेन पाटीदार प्रदेश मीडिया प्रभारी क्रितीश जैन गोपाल चोयल मीडिया प्रभारी पंकज पाटीदार झाबुआ से एजुकेशन डिपार्टमेंट रिटायर ऑफिसर एवं साहित्यकार एम एल फुल पगारे सर सहित कई कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे। ओर विश्व कल्याण के निमित चल रहे इस पुनीत कार्य मे शिरकत कर पुण्य लाभ लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *