FILE PHOTO

नई दिल्ली, एजेंसीः सुनंदा पुष्कर हत्याकांड को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है। सुसाईड, संदिग्ध मौत से हत्या के मामले में बदल चुके इस हाईप्रोफाइल केस में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक टीवी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सुनंदा को इस बात को लेकर डर सता रहा था कि शशि थरूर उन्हें तलाक दे सकते है।

टीवी चैनल ने यह ताजा खुलासा पत्रकार नलिनी सिंह के बयानों के आधार पर किया है। चैनल का दावा है कि उसके पास बयान की कॉपी मौजूद है। इन बयानों में नलिनी ने बताया है सुनंदा की हत्या के एक दिन पहले रात को दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।

नलिनी सिंह ने एसडीएम को दिए बयान में बताया कि सुनंदा अपने पति शशि थरूर और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार की नजदीकियों की वजह से परेशान थी। आईबीएन नेटवर्क के मुताबिक बयान में नलिनी से कहा कि सुनंदा ने उन्हें कहा था कि उन्हें इस बात का पूरा यकीन है कि जून 2013 में शशि और मेहर ने दुबई में तीन रातें साथ बिताई थी। सुनंदा ने उन्हें बताया था कि शशि थरूर और मेहर तरार के बीच रोमांटिक मैसेज होते थे और उन्हें डर था कि थरूर उन्हें तलाक दे देंगे।

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर का कहना है कि दो-तीन दिन में पुलिस जांच से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *