अलीराजपुर लाइव डेस्क- 24 मार्च को रात्रि सुनारिया पिता रुखिया भील उम्र 50 वर्ष निवासी करजवानी की अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से गर्दन काटकर लाश को मृतक के सूने मकान में फेंक दी थी। फरियादी मृतक का भाई लुहारिया पिता रुखिया की रिपोर्ट पर 25 मार्च को थाना बखतगढ़ पर धारा 302 भादवि का मामला पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया। एसपी विपुल श्रीवास्तव एवं एसडीओपी धनश्याम बामनिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बखतगढ़ अनसिंह भाबर, उनि जीएस मावी, सउनि समीर खान, सुकायला सोलंकी, प्रआर सुदीप कुमार, प्रआर नगीन कटारा, आर संजय, आर पंकज, आर लक्ष्मण, हेमराज ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी हत्यारा सेवलिया पिता अजमा निवासी कंरजवानी व नीमजी रेलसिया उर्फ रेलसिंह उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त खून से लगा फालिया व कुल्हाड़ा जब्त किया गया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक सुनारिया रुखिया आरोपी सेवलिया की पत्नी पर बुरी नीयत रखता था। पूर्व में भी मृतक ने आरोपी की पत्नी पकडऩे का प्रयास किया था इसी रंजिश को लेकर हत्या करना आरोपियों ने कबूल किया। एसपी श्रीवास्तव ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। Post navigation Mp मे सरकारी कम॔चारियों की रिटायरमेंट अब 62 साल मे होगा एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट्स (भारतीय पत्रकार संघ) का प्रतिरोध सम्मेलन सम्पन्न