झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- गुरूवार को प्रशिक्षण केंद्र पेटलावद पर मप्र शासन दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त प्रदर्शनी रखी गई जिसमें विशेषत: लोगों के स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं में क्रियान्वयन संबधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष मथूरीबाई निनामा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक पृथ्वीपालसिंह चुंडावत ने किया, जिसमें एनीमिया सबंधित जानकारी वीडियो के माध्यम ले दी गई। कार्यक्रम में कृषि अधिकारी द्वारा भावांतर योजना की जानकारी भी दी गई। इसमें महिला बाल विकास विभाग की साधना शर्मा, कालिया भूरिया, जयबाला भाले वाडेकर उपस्थित थी। Post navigation स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग ने लगाई प्रदर्शनी 18 वर्षीय युवती की कीटनाशक पीने से मौत