बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति। झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्रसिंह नायक की रिपोर्ट- देशभर में जहां 70वां स्वतंत्रता दिवस जोर शोर से मनाया गया। वही पिटोल के भी स्थानीय पंचायत भवन ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसमे पंचायत के सभी पंचगण के साथ पिटोल के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिसमे पिटोल के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा पंचायत भवन पर देशभक्ति के गानों पर मनमोहन प्रस्तुतिया दी। इन प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा। इसके पश्चात सरपचं काना भाई गुंडिया द्वारा पंचायत भवन उपस्थित स्कूली बच्चों शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइया दी। पत्रकार निर्भय सिंह ठाकुर द्वारा पिटोल हायर सेकंडरी भवन एवं दूूसरे शासकीय स्कूलों की जीर्णशीर्ण भवन बच्चों की जान के खतरे को लेकर बच्चों पालकों एवं ग्राम पंचायत बाड़ी सुधारने के लिए प्रशासन को इस मामले को मनाने को आवहान किया। वही इस कार्यक्रम का आभार प्रर्दशन पत्रकार भूपेन्द्र सिंह नायक द्वारा किया गया। Post navigation शिव कावडिय़ों का पिटोल में हुआ भव्य स्वागत तपस्वियों का निकाला वरघोड़ा, हुआ बहुमान