सिराज बंगडवाला, खरडूबडी खरडूबडी में आज 30 जुलाई को कलेक्टर के आदेश अनुसार हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय के छात्रो ग्राम में रैली निकाली गई। स्वच्छता का संदेश देती इस रैली में छात्र-छात्राओं ने कचरा डस्टबिन में डालने तथा सडक़ पर कचरा नहीं फेंकने की हिदायत दे रहे थे। साथ ही छात्र-छात्राओं ने घरों में शौचालय बनाकर उनका उपयोग करने की बात कही। छात्र-छात्राओं ने रैली के बाद ग्राम में कचरा साफ किया व स्वच्छ पर्यावरण रखने का ग्रामीणों को संकल्प दिलवाया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य जगदीश सोलंकी, संकुल प्रभारी कैलाश पाटीदार, सीएसी शंकरसिंह राठौर समेत स्कूली शिक्षक मौजूद थे। Post navigation कलेक्टर पहुंचे मॉर्निंग फॉलोअप में, ग्रामीणों ने बताई समस्याएं शिवराज जन आशीर्वाद मे व्यस्त; अधिकारी अपनी दुकानदारों मे मस्त; बच्चे ओर शिक्षक इस गांव मे त्रस्त; बच्चे खुले आसमान के नीचे तो शिक्षक शोचालय मे क्यो बैठने को मजबूर है इस गांव मे !