वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट ग्राम वालपुर में आज आपणु जिलों नंबर 1 ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के अंतर्गत ग्राम को स्वच्छ बनाने हेतु ग्राम पंचायत द्वारा स्कूली बच्चों के संग एवं जनपद पंचायत सोंडवा से आए अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्वच्छता संदेश देने हेतु एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें सभी घरों एवं दुकानों में डस्टबिन रखने एवं पंचायत द्वारा चलाई जा रही कचरा गाड़ी में ही कचरा डालने हेतु संदेश दिया गया। सरपंच पुत्र जयपाल खरत द्वारा ग्रामों में सभी को स्वच्छता रखने हेतु शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में स्कूली बच्चे स्टाफ जनपद पंचायत सीईओ मनीष भवर एवं अन्य अधिकारी,ग्राम सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित हुए। Post navigation एसपी निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों के किए तबादले, यह होगी नई पदस्थापना दो कारों से चोरों ने अगले टायर चुराए, ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनपा