सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी खरडूबडी में रोजाना निगरानी समिति द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और इस दौरान ग्रामीणों के घर-घर जाकर घरों के आसपास स्वच्छता रखने, शौचालय घरों में निर्माण कर उसका उपयोग करने, कचरा डस्टबिन में डालने की समझाइश दी जा रही है। बीएसडब्ल्यू के दलसिंह भूरिया, कापसिंह भूरिया, लक्ष्मी चौहान, रीना भूरिया, सैना डामोर, किशोरबाला टांक व निगरानी समिति ने ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने की नसीहत दी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि स्वच्छता रखने से ही बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए सभी ग्रामीण जागरूक रहकर स्वच्छता की ओर ध्यान दे। Post navigation चुनावों का एलान होते ही ” चुनावी सभा ” मे तब्दील हुआ अमित शाह का जनजातीय सम्मेलन ; कांग्रेस नेत्री की काली साडी से डरी पुलिस आयुष पोषण माह में 330 बालक-बालिकाओं का परीक्षण कर स्वस्थ रहने के बताए टिप्स