जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना क्षेत्र के तहत आज शाम को ग्राम देलवानी में दो ट्रैक्टरों में आमने-सामने भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में वैसे तो कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन दोनों ट्रैक्टर की स्पीड इतनी थी कि एक-दूसरे पर चढ़ गए। गनीमत रही कि ड्राइवर इस दुर्घटना के बाद अपने आपको बमुश्किल बचा पाए। इसमें दुर्घटनाग्रस्त एक ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ तो दूसरा खाली। दुर्घटना जिसने भी देखी वह आश्चर्यचकित रह गया। Post navigation महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र का सरपंच ने किया शुभारंभ हिंदू युवा जनजाति संगठन ने धर्म परिवर्तन को लेकर सौंपा ज्ञापन