दिनेश वर्मा/लवेश स्वर्णकार/ झाबुआ Live डेस्क बीते दिनों एक स्कूल में बालिका की मौत के मामले में शिक्षक बताए जा रहे एक शख्स ने शोशल मीडिया की साइड पर पोस्ट की थी और एक समाज के विरुद्ध कमेंट किया था जिससे समाजनो ने उसकी निंदा करते हुवे रायपुरिया थाने पर बालिका के माता पिता ने कार्रवाही के लिए आवेदन दिया है इधर शिक्षक बताए जा रहे शख्स ने की हुई पोस्ट को डिलीट कर दिया है और एक खेद प्रकट करने वाली पोस्ट भी की है। अब यह भी चर्चा चल रही है कि इस शख्स के विरुद्ध समाजजन एक आंदोलन की भी तैयारी कर रहे है। इस सम्बंध में रायपुरिया टीआई दिनेश रावत ने बताया है कि इस सम्बंध में आवेदन प्राप्त हुवा है पुलिस इसमे जांच कर रही है जांच के बाद जो भी होगा अग्रिम कार्रवाही की जाएगी। पुलिस ने पूरे मामले को साइबर सेल को दिया है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद वैधानिक कार्रवाही की जाएगी Post navigation सावधान..!! अगर आप रात में रतलाम से आ रहे है या जाने का सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए है… दाहोद कोर्ट का फैसला, पशु अत्याचार केस में झाबुआ के पति-पत्नी सहित 3 को 7 साल की कैद,1 लाख जुर्माना भी लगाया