झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- एक करोड़ की लागत से बन रहे स्कूल भवन के पास ही ग्राम पंचायत मुक्तिधाम बनाने पर आमादा है, जिसका शिक्षा विभाग के साथ जनप्रतिनिधि भी विरोध कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेटलावद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बड़ी देहंडी मुक्तिधाम उस जगह बना रही है, जहां पर छोटी देहंडी हाईस्कूल का एक करोड़ की लागत का भवन बनकर तैयार है। स्कूल परिसर के समीप ही मुक्तिधाम बनाने का जनपद सदस्य तेजमल सोलंकी के साथ ग्रामीण और शिक्षा विभाग भी विरोध कर रहा है। लेकिन पंचायत यहां निर्माण करने को अड़ी हुई है। स्कूल के समीप ही मुक्तिधाम पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों से छोटे बच्चों में डर बना रहने की आशंका भी ग्रामीणों ने जताई है। Post navigation बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में पंहुचे एसपी ने बेटियों को बताए उनके अधिकार सीसी रोड के दोनों किनारों में मिट्टी का भराव नहीं करने से बाइक सवार हो रहे दुर्घटना के शिकार