सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी आदिम जाति सहकारी समिति मर्यादित खरडूबड़ी में खाद की किल्लत होने से किसानों परेशान था। उक्त खबर झाबुआ लाइव में प्रकाशित होने के बाद सोसायटी संस्था के जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आए और तीन दिन में यूरिया खाद की 1190 बैग खरडूबड़ी पहुंचाई। इसके पश्चात सेल्समैन ने किसानों को बुलवाया और यूरिया खाद वितरण किया गया जिससे किसानों में प्रसन्नता दिखाई दी। इसके पूर्व क्षेत्र के किसान अपनी फसलों के लिए बाजार से अधिक मूल्य में खाद लेने को मजबूर था। Post navigation डकैती की योजना बना रहे 4 बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा; हथियार और 25 बाइक बरामद … कांग्रेस ने इंदिराजी की 103वीं जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया