जितेंद्र वाणी

आलीराजपुर जिले के सोरवा ग्राम में भगोरिया पर्व पर उत्साह और आनंद के साथ मनाया गया। पारंपरिक वेशभूषा में समाजजन पहुंचे। सोरवा में थाने के सामने ग्राउंड पर मेला लगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान भी शामिल हुए। उन्होंने ढोल बजाया। उनके साथ कुक्षी के पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े भी थे। सभी ने ढोल मांदल पर थाप दी। इस दौरान माेंटू शाह, दशरथ चंदेल, कुलदीप किराड़, कालू गेहलोत, जगदीश वाणी, दीपक राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *