अशोक बलसोरा @ झाबुआ लाइव
सेवा ओर समर्पण अभियान के कार्यक्रम की बैठक पारा मण्डल में संपन्न हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के उपाध्यक्ष एवं पारा मंडल के प्रभारी प्रवीण सुराणा ,एवं पारा के भाजपा वरिष्ठ नेता प्रकाश छाजेड़ , एवं मंडल अध्यक्ष सज्जनसिंह अमलियार की उपस्तिथि में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
महामंत्री रोमी राज सेन ने कार्यक्रम का संचालन किया,एकल गीत दिलीप डावर ने किया, सभी नवीन पदाधिकारियों को अर्जुन बवेरिया मंडल महामंत्री ने कार्य को समझाते हुए योजनाएं बताएं।
बैठक में सभी नवीन पदाधिकारियों को बधाई एवं सम्मान कर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति पर प्रकाश डाला गया। मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के प्रभारी के द्वारा सभी बूथ स्तर एवं जिला स्तर में प्रभारी नियुक्त किए गए।
स्वास्थ्य बूथ स्तर पर -सरदार सिंह डावर व सहायक वेस्ता जमरा।
प्रचार मंडल स्तर पर-सतीश अजनार व सहायक चेतन देवड़ा।
स्वास्थ्य मंडल स्तर पर-संदीप सोनी।
स्वास्थ्य मंडल स्तर पर-अर्जुन बवेरिया।
 पर्यावरण मंडल स्तर पर-दिलीप डावर व सहायक सेकू रावत।
 सेवा /गरीब कल्याण बूथ स्तर-राजेश पारगी व सहायक पुष्पेंद्र चौहान।
 प्रचार सोशल मीडिया बूथ स्तर से प्रदेश सरकार- रोमिराज़ सेन व सहायक गोविंद राठौर।
गरीब कल्याण मंडल स्तर पर- सुभम सोनी व सहायक पलाश कोठारी।
पूरी बैठक एवं कार्य कार्यक्रम में करीब 123 कार्यकर्ता एवं पांच महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *