जीवनलाल राठौड़, सारंगी
सेवा भारती द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस कावड़ यात्रा में पेटलावद-सारंगी के आसपास ग्रामों से हजारों ग्रामीणों ने शिरकत की। कावड़ यात्रा माही नदी से प्रारंभ होकर पेटलावद नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया जाएगा। आज निकाली गई इस कावड़ यात्रा का विहंगम दृश्य देखते ही बनता था। कावडिय़ा बम बम के जयकारों के साथ जय माधव जय केशव, जय श्री राम के नारों से नगर को गंूजायमान कर रहे थे। गौरतलब है कि कावड़ यात्रा कल माहीसागर से जल भरकर सारंगी रात्रि विश्राम कर प्रात: पेटलावद नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के लिए निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *