पारा। रामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नरसिंहपुरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में भाजपाइयों द्वारा मनाई गई। साथ ही अटलजी के कामो के बारे में ग्राम पंचायत नरसिंहपुरा के सरपंच शंकर डोडवा द्वारा ग्रामीणों को बताया गया एवं ग्राम पंचायत में विकास कार्यो का आह्वान भी किया गया। ग्रामीणों ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती बड़ी उत्साह उलास के साथ मनाई।इस कार्यक्रम में नरसिंहपुरा सरपंच शंकर डोडवा, तड़वी तोलिया वसुनिया, पूर्व उपसरपंच तेरसिंग डोडवा,भारत डोडवा, खुमसिंग पचाया, नरवेसिंह वसुनिया, सावन बामनिया, नानसिंह, राजेश, बादल आदि ग्रामीनजन उपस्थित रहे। Post navigation रामदेवरा के संतश्री खेजमलजी तीन दिवसीय झाबुआ जिले के दौरे रहे, भक्तों ने किया सम्मान दो दिवसीय कबड्डी और तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने की सहभागिता