आलीराजपुर। कौमी एकता के प्रतिक एवं गुलशने कादरीयत, सैयदो सादात हजरत अबुल हसन सरकार फरीद बादशाह कादरी-चिश्ची (र.अ.) का दो दिवसीय 80वां उर्से मुबारक 07 मार्च से प्रांरभ हो रहा है। आस्ताना हौज शरीफ उर्स कमेटी के संरक्षक सैयद मोहसीन मियां एवं अध्यक्ष शाहनवाज निजामी बुलेट ने बताया 7 मार्च सोमवार को संदल-चादर के साथ उर्स शुरू होगा। जामा मस्जिद चौक से दोपहर 4 बजे संदल-चादर का जुलुस नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला जाएगा। आस्ताने औलिया पर संदल व चादर पेश की जाएगी। सोमवार रात्रि 9 बजे स्थानीय जामा मस्जिद चौक पर मेहफिले सिमां (कव्वाली) का आयोजन रखा गया है। जिसमे देश के मशहूर फनकार आमील आरीफ मेरठ अपने निस्बती एवं सुफियाना कलाम पेश करेंगे। 8 मार्च मंगलवार सुबह 11ः30 बजे आमजनो को सामूहिक रुप से न्याज प्रसादी वितरित की जाएंगी। उर्स की जेरे सरपरस्ती शहर काजी अल्हाज सैयद अफजल मियां करेंगे। मुख्य अतिथि क्षैत्रिय विधायक मुकेश पटेल, पुर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल एवं नपा अध्यक्ष रितेश डावर रहेंगे। जेरे निगरानी सैयद फरीद मियां, सैयद आरीफ मियां, सैयद हनिफ मियां, सैयद जमालुदीन बाबा, सैयद अषफाक मियां करेंगे। उर्स कमेटी के सदस्यो ने आमजनो से उर्स मे तशरीफ लाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। Post navigation मोरों के संरक्षण के प्रति लापरवाह वन विभाग, मृत मोर की सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी-कर्मचारी पत्रकार राजेश डुडवे को मातृशोक