रितेश गुप्ता, थांदला डूंगर मालवा क्षेत्र में सबसे वरिष्ठ व बड़े स्थानकवासी श्री धर्मलता जैन महिला मण्डल की साधारण सभा का आयोजन अध्यक्ष शकुंतला कांकरिया व अन्य महिला पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। आयोजन में महिला मण्डल अध्यक्ष ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यकाल में सहयोग के लिए सबका आभार माना वही नवीन कार्यकारिणी का गठन हेतु प्रस्ताव रखा। सर्वानुमति से सुधा रमेशचन्द्र शाहजी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं अनुपमा मंगलेश श्रीश्रीमाल को सचिव तथा किरण नरेंद्रकुमार (काकू) श्रीश्रीमाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर महिला मण्डल के वरिष्ठ सदस्य तारा भंसाली,पुष्पा घोड़ावत,सरोज शाहजी,कमला सेठिया, मांगूबाई चौपड़ा, मानकुंवर शाहजी, उर्मिला गादिया, इंदुबहन गादिया, रसवंती नाहर,किरण पावेचा, इंदु कुवाड़, श्रीसंघ अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत, मंत्री प्रदीप गादिया, पूर्वाध्यक्ष रमेशचंद्र चौधरी,नगीनलाल शाहजी, प्रकाशचंद्र घोड़ावत, भरत भंसाली तथा वरिष्ठ सदस्य कनकमल घोड़ावत, श्रेणिक गादिया, पवन नाहर, कपिल पीचा, जिनेन्द्र लोढ़ा, समकित तलेरा, हितेश शाहजी, राकेश श्रीमाल, प्रफुल्ल तलेरा आदि ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गई। उक्त जानकारी संघ प्रवक्ता पवन नाहर ने दी। Post navigation डोल ग्यारस पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जावेगा बाबा रामदेवजी महाराज के जन्म दिवस पर भक्तों ने निकाली विशाल शोभायात्रा